ताज़ा

बीजेपी नगरसेवकों ने प्रथम महापौर राजीव पाटिल को दी जन्मदिन की बधाई, बैनरों को लेकर चर्चा तेज

· Rajesh Palshetkar
नालासोपारा -वसई-विरार मनपा के प्रथम महापौर और बहुजन विकास आघाड़ी (बविआ) के वरिष्ठ नेता राजीव पाटिल (नाना) के जन्मदिन के मौके पर पूरे क्षेत्र में लगे शुभकामनाओं के होर्डिंग्स ने शहर का राजनीतिक पारा चढ़ा दिया है। पिछले एक-दो सालों से राजीव पाटिल के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं, जिन्हें अब इन पोस्टरों ने और हवा दे दी है।
नालासोपारा सहित शहर के प्रमुख चौकों पर लगे इन पोस्टरों में सबसे खास बात यह है कि शुभकामना देने वालों में बविआ से ज्यादा भाजपा के पूर्व नगरसेवकों और पदाधिकारियों के नाम व तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। राजनीतिक गलियारों में इन बैनरों को महज एक औपचारिक बधाई न मानकर बड़े राजनीतिक बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, जब इस बारे में भाजपा नेताओं से चर्चा की गई, तो कुछ नगरसेवकों ने इसे राजनीतिक मोड़ देने से इनकार किया। उनका कहना है, राजीव पाटिल नाना से हमारे व्यक्तिगत संबंध हैं और वे कई मामलों में हमारे मार्गदर्शक रहे हैं। जन्मदिन पर शुभकामना देना एक शिष्टाचार है, इसे राजनीति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। इसके बावजूद, जिस तरह से भाजपा खेमे में राजीव पाटिल को लेकर उत्सुकता देखी जा रही है, उससे वसई-विरार के भावी राजनीतिक समीकरण बदलने के साफ आसार नजर आ रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह केवल व्यक्तिगत संबंधों का प्रदर्शन है या जल्द ही कोई बड़ा राजनीतिक धमाका होने वाला है।

Comments

Latest News in Hindi »

ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...